धान बोनस 2024 (3100 रुपये) का बकाया अंतर की राशि 917 रुपये (12 मार्च 2024) को छःग: के किसानों के खाते में डाले जाएंगे ।

धान बोनस 2024 (3100 रुपये) का बकाया अंतर की राशि 917 रुपये

छत्तीसगढ़ – इस वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये के दर से खरीदी की गई है, जिसमें से MSP की राशि की भुगतान तुरंत कर दि गई थी और 3100 रुपये क्विंटल की बचत की राशि का भुगतान अभी 12 मार्च 2024 को भुगतान करने की घोषणा राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा किया गया।

धान का बकाया बोनस का भुगतान कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किया जा रहा है।

3100 धान बोनस 2024 के लिए किसानों में बहुत ही ज्यादा उत्सुकता है, शुरुवात में शासन द्वारा एक साथ 3100 रुपये भुगतान की बात कही गई थी, लेकिन किसी कारण से किसानों को एक मुस्त 3100 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान नहीं कर पाए।

3100 रुपये धान बोनस 2024

जैसे ऊपरोक्त पत्र में देख सकतें है की धान का MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य 2023-24) के लिए धान मोटा का 2183 रुपये , पतला धान का 2203 रुपये एवं मक्का का 2090 रुपये प्रति क्विंटल था। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 राज्योत्सव के दिन से प्रारंभ होकर 31 जनवरी 2024 तक चला था। एवं MSP पर मक्का फसल की खरीदी 28 फ़रवरी 2024 तक चला।

छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये धान बोनस 2024 का राशि प्रति क्विंटल इतना मिलेगा

1. जो किसान मोटा धान बेचे थे उनको msp 2183 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान पहले ही हो गया है। उनको बकाया धान का बोनस 3100-2183=917 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। मतलब जो किसान पूरा 21 क्विंटल प्रति एकड़ बेचें होंगे उनको 21 X 917 रुपये= 19257 रुपये प्रति एकड़ धान का बोनस मिलेगा।

2. जो किसान पतला धान बेचे थे उनको msp 2203 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान पहले ही हो गया है। उनको बकाया धान का बोनस 3100-2203=897 रुपये प्रति क्विंटल के दर से धान बोनस मिलेगा। मतलब जो किसान पूरा 21 क्विंटल प्रति एकड़ बेचें होंगे उनको 21 X 897 रुपये= 18837 रुपये प्रति एकड़ धान का बोनस मिलेगा।

अपने धान खरीदी 2023-24 की पुरी जानकारी ऑनलाईन देखने के लिए शासन के ऑफिसियल वेबसाईट के निम्न लिक पर क्लिक करें

https://cgpaddyonline.co.in/markfedhq21/RptViewFarmerDetail.aspx

ऊपरोक्त लिंक में आप अपने किसान कोड या एकीकृत किसान पोर्टल आई.डी डालकर अपने धान खरीदी 2023-24 की पुरी जानकारी जैसे –

  • कितना क्विंटल धान बेचे थे ?
  • मोटा पतला कौन सा धान बेचे थे?
  • कौन से खाते में धान का पैसा आएगा?
  • धान खरीदी में कौन सा खाते लिंक है?
  • धान का MSP वाला पैसा खाते में भुगतान की स्थिति।
  • कितने जमीन में धान बेचें हैं?
  • कितना धान का रकबा था?
  • पिछले साल 2022 का धान बोनस की स्थिति, इत्यादि बहुत कुछ।

dhan bonus 2024

ऊपरोक्त लिंक में क्लिक करने के बाद इस प्रकार अगला पेज खुलेगा, जिसमें किसान कोड, या एकीकृत किसान पोर्टल आइडी डालना है, जो आपके धान बेचें होंगे उसके पावती में लिखा होता है। उसके बाद जानकारी देखें पर क्लिक करना है। उसके बाद निम्न तरह से आपकी सम्पूर्ण जानकारी खुलकर आ जाएगी।

 

धान बोनस 2024

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत बोनस वितरण के लिए 12 मार्च को राज्य के सभी विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तर पर कार्यक्रम भी किया जाएगा।

कृषक उन्नति योजना पत्र